Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking newsउत्तराखंड के हरिद्वार  मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह... और...

उत्तराखंड के हरिद्वार  मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह… और मच गई श्रद्धालुओं में भगदड़, 6 की मौत रविवार सुबह की खबर  रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

उत्तराखंड के हरिद्वार  मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह… और मच गई श्रद्धालुओं में भगदड़, 6 की मौत रविवार सुबह की खबर 

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं.
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं उ राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा सीढ़ियों में करंट उतरने की वजह से हुआ है. हालांकि, गढ़वाल के डीसी ने करंट वाली बात को खारिज कर दिया है
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. प्रशासन का कहना है कि मंदिर के मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर गया है. वहीं, सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है.
मनसा देवी हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं.
पीएम ने कहा कि अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं. और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular