Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking newsस्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की बड़ी कार्रवाई — देशी कट्टा व जिंदा...

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की बड़ी कार्रवाई — देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की बड़ी कार्रवाई — देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर, 26 जुलाई 2025 स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर द्वारा गुप्त जानकारी के आधार पर पोस्टे घुग्घुस क्षेत्र में की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को अवैध देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 26 जुलाई 2025 को स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की टीम पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान एक गोपनीय मुखबिर से पक्की जानकारी प्राप्त हुई कि शास्त्रीनगर, घुग्घुस क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार है। इस सूचना के आधार पर टीम ने पंचों की उपस्थिति में छापा मारा। आरोपी सोनुलाल उर्फ नन्नु कैथल (उम्र 28 वर्ष, निवासी – शास्त्रीनगर वार्ड क्र. 5, घुग्घुस) के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस, कुल मूल्य लगभग ₹25,500, बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार अपने मित्र मासिन निसार शेख (उम्र 28 वर्ष, निवासी – गांधीनगर वार्ड, घुग्घुस) से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25 अंतर्गत अपराध क्रमांक 137/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री अमोल काचोरे द्वारा किया गया। टीम में पो.उपनिरीक्षक विनोद भुरले, श्री सुनील गौरकार, पो.ह.वा. सुभाष गोहोकार, रजनीकांत पुठठावार, सतीश अवथरे, दीपक डोंगरे, इमरान खान, पो.अ. किशोर वाकाटे, हिरालाल गुप्ता (सभी स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर) शामिल थे।
घुग्घुस पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular