Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिवापूर वार्ड में गांजा बेचने वाली...

चंद्रपुर शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिवापूर वार्ड में गांजा बेचने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक गांजा जब्त

चंद्रपुर शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भिवापूर वार्ड में गांजा बेचने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 1 किलो से अधिक गांजा जब्त

चंद्रपुर/महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- नर्सिंग बोल्लम (रिड पब्लिक न्यूज़ भारत)

दिनांक:-२१ जुलाई २०२५

पूरी खबर:-चंद्रपुर, दिनांक 20 जुलाई चंद्रपुर शहर पुलिस ने भिवापूर वार्ड क्षेत्र में गांजा बेचने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक किलो से अधिक गांजा, नकद राशि और अन्य सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुस्कान उर्फ स्नेहा उर्फ भारती सुरेश खैरे (33 वर्ष) और पुष्पा पांडुरंग बानलवार (55 वर्ष), दोनों निवासी भिवापूर वार्ड, चंद्रपुर हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवापूर वार्ड में दो महिलाएं अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री कर रही हैं। सूचना के आधार पर चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन की अपराध शोध पथक की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा। तलाशी के दौरान इनके घर से 1 किलो 157.15 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹12,000), ₹750 नकद, स्टील स्टेपलर, प्लास्टिक की पैकिंग पाउच आदि सामग्री सहित कुल ₹12,800 का माल जब्त किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्या सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े और उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके, सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलते, विलास निकोडे, तृप्ती खंडाईत, म.पो.ह. भावना रामटेके, पो.ह. सचिन बोरकर, लक्ष्मण रामटेके, संजय धोटे, निकेश ढेंगरे, जावेद सिद्दीकी, नापो.अं. कपुरचंद खरवार, पो.अं. विक्रम मेश्राम, रूपेश पराते, निलेश ढोक, योगेश पिदुरकर, म.पो.अ. सारीका गौरकार और दीपिका झिंगरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular