– जमीन अधिगृहण करने पर कोल इंडिया प्रति एकड़ के देगी 30 लाख
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
– कोलकाता में हुई बैठक में बनी सहमति
राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग अध्यक्ष हंसराज अहीर द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया. कोलकाता स्थित कोल इंडिया के मुख्यालय में अहीर की अध्यक्षता में 10 जुलाई को संपन्न हुई बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव, कोल इंडिया के अध्यक्ष, कार्मिक निदेशक, सीएमडी, डीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे. इस बैठक में पश्चिम बंगाल राज्य सरकार, कोल इंडिया, वेकोलि, ईसीएल, सीएमपीडीआईएल, एम्स, कल्याणी ब्रैथवेट आदि कंपनियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. कोल इंडिया के साथ हुई इस बैठक में, वेकोलि और अन्य संस्थाओं के माध्यम से किसानों द्वारा अधिग्रहित भूमि के लिए प्रति एकड़ वर्तमान वित्तीय मुआवजा 2012 में निर्धारित होने के बाद से नहीं बढ़ाया गया है. इस विषय पर मुख्य चर्चा हुई. इस
मुआवजे को बढ़ाकर 30 लाख रुपये प्रति एकड़ करने का सुझाव अहीर ने दिया.