Monday, September 21, 2026
HomeBreaking newsहाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार स्थानीय अपराध शाखा,...

हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की कार्रवाई रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

हाथ में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की कार्रवाई

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दिनांक 25 जून 2025 को स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर की टीम चंद्रपुर शहर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपी विक्रमसिंह सबजीतसिंह टाक (उम्र 21 वर्ष, निवासी जुनोना चौक, बाबूपेठ, चंद्रपुर) यह व्यक्ति महाकाली मंदिर के पास हनी बार एंड रेस्टोरेंट के सामने हाथ में तलवार लेकर लोगों में दहशत फैला रहा था।

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना चंद्रपुर शहर में अपराध क्रमांक 439/2025 धारा 4/25 भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई का मार्गदर्शन पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक तथा प्रभारी पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, तथा स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल थे विनोद भुरले,सुनिल गौरकार, सुभाष गोहोकार,सतीश अवथरे,रजनीकांत पुटटेवार, प्रशांत नागोसे,इमरान खान,किशोर,सुमित बरडे,शेखर माथनकर – सभी स्थानीय अपराध शाखा, चंद्रपुर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular