Tuesday, September 22, 2026
HomeBreaking newsअलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ...

अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, 3 की मौत, 9 लापता रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, 3 की मौत, 9 लापता

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में भीषड़ सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है. एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया. मौके के पर बचाव अभियान शुरू करने के लिए रेस्क्यू टीम रवाना हुई है
उत्तराखंड (Uttarakhand) में रुद्रप्रयाग – बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर में भीषड़ सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया.

थाना अगस्त्यमुनि, रतूड़ा एवं गोचर से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गई. शरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन रुद्रप्रयाग से ऊपर की ओर जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया.
रेस्क्यू टीमों द्वारा त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए कुछ घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. एक शव को भी बरामद किया गया है, जबकि अन्य व्यक्तियों की खोजबीन और रेस्क्यू अभियान जारी है.
घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल, और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं. संपूर्ण अभियान सीनियर अधिकारियों की निगरानी में संचालित किया जा रहा है. जनपद पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, “रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में ड्राइवर सहित कुल 20 लोग सवार थे.” हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई है और सात तो घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, 9 लोग लापता हैं
“रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर में 18 सीटर टेंपो ट्रैवलर के अलकनंदा नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए हैं. बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं.”

कैसे हुआ हादसा?

रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास 31 सीटर वाहन (UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिर नदी में चला गया.

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने और नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ लोग छिटक गए जिनको रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की से ऊपर सड़क पर लाया गया. घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular