Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 गोवंशों को दी गई नई...

चंद्रपुर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 गोवंशों को दी गई नई जिंदगी, 3 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 चंद्रपुर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 41 गोवंशों को दी गई नई जिंदगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर, 8 जून 2025 चंद्रपुर शहर में अवैध रूप से काटे जाने के इरादे से लाए गए गोवंशों की गुप्त सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 41 गोवंशों को मुक्त कराया और तीन आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन को कत्तल की योजना की गुप्त जानकारी प्राप्त हुई थी। उन्होंने रामनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी असिफराजा शेख को आवश्यक निर्देश व मार्गदर्शन देकर कार्रवाई के आदेश दिए।

इसके तहत रामनगर पुलिस के खोज पथक ने तुकुम तलाव क्षेत्र में अब्दुल सलीम के गोदाम से 7 गोवंश,रहेमतनगर में मोहम्मद साबीर के घर की ऊपरी मंजिल से 27 गोवंश,और शेख जलील के घर के पास से 7 गोवंश मुक्त कर कुल ₹3,05,000 मूल्य के 41 गोवंश जब्त किए।

सभी गोवंशों को प्यार फाउंडेशन (छोटा नागरपुर, पडोली) में सुरक्षित रूप से रखा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधू, तथा उपविभागीय अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में की गई।
टीम का नेतृत्व PI असिफराजा शेख ने किया। उनके साथ सहा. PI देवाजी नरोटे, PI हनुमान उगले व पुलिस अमले के कई अधिकारी/कर्मचारी जैसे मनिषा मोरे, आनंद खरात, जितेंद्र आकरे, रविकुमार ढेंगळे, हिरा गुप्ता आदि शामिल थे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular