चंद्रपुर रामनगर पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपी को पकडा
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
06 जून 2025 को गोपनीय मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध रूप से गांजा (मारिजुआना) की तस्करी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई डॉ. वरंघटीवार अस्पताल के सामने खुले मैदान, मुल रोड, चंद्रपुर में सायं लगभग 16:30 बजे की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजीत रतन रॉय (उम्र 38 वर्ष), व्यवसाय – कृषि, निवासी रामनगर, जिला चंद्रपुर,सत्यजीत गौरांग मंडल (उम्र 29 वर्ष), व्यवसाय – कृषि, निवासी उदयनगर, तालुका मुलचेरा, जिला गडचिरोली
यह आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0454/2025 अंतर्गत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 20(ब) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी का समय 06/06/2025 को शाम 19:31 बजे जप्त माल का विवरण में गांजा (पत्ते, फूल, कलियाँ, बीज) – 1.781 किग्रा, कीमत ₹9,000/-नीले रंग का S-Sport ब्रांडेड बैग, जिसमें गांजा रखा गया था,एक लाल पट्टी वाली पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक MH33AF9586), कीमत ₹95,000,नकद ₹300/- प्राप्त हुआ।
कुल जप्त माल की कीमत ₹1,04,300/-इस कार्रवाई के दौरान पुलिस दल को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त आरोपी गांजा जैसे नशीले पदार्थ को बेचने के इरादे से आने वाले हैं, जो मानव मस्तिष्क और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल जाल बिछाया गया और आरोपियों को मौके पर धर-दबोचा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से उपरोक्त माल बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ाई से कार्रवाई की गई।
जांच अधिकारीगण एवं टीम आसिफ रजा शेख (पुलिस निरीक्षक), देवाजी नरोटे, हनुमान उगले, जीतेंद्र अकारे, आनंद खरात, सचिन गुरनुले, पंतगज सिदाम, प्रशांत शेंद्रे, लालू यादव, शरद कुडे, मनीषा मोरे, रवि कुमार डेंगले, संदीप कामडी, हीरा गुप्ता, पंकज डांबरे, प्रफुल्ल पुष्पलवार, शक्ति कोरवार, ब्यूटी साखरे आदि लोग मौजूद थे
वरिष्ठ मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीना जनबंधु,अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव
रामनगर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक सशक्त कदम है और समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में प्रशंसनीय प्रयास है।