चंद्रपुर में बालाजी मंदिर डकैती कांड – रामनगर पुलिस की कार्रवाई
रिपोर्टर:- नरसिंह बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर दिनांक 12 जनवरी 2025 को लहु ज्ञानेश्वर चिकाटे (उम्र 48 वर्ष, निवासी नांदगांवपोडे बल्लारपुर) ने रामनगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बालाजी मंदिर, दताला रोड पर रात्रि ड्यूटी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति, जिसने चेहरा ढका हुआ था और जींस शॉर्ट्स तथा जूते पहन रखे थे (उम्र 25-30 वर्ष अनुमानित), ने मंदिर में प्रवेश कर उनके साथ मारपीट की और बाहरी हॉल में ले जाकर उनके पास से,2000 नकद,घड़ी,वीवो मोबाइल फोन,तथा मंदिर के दानपात्र से नकदी चुरा ली।इस अपराध पर 34/2025 धारा 310 भारतीय न्यायपालिका संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।जांच कार्रवाई: रामनगर अपराध जांच टीम ने गुप्त मुखबिर और तकनीकी आसूचना की मदद से छानबीन की।माताजीनगर एमआईडीसी क्षेत्र, नागापुर, अहिल्यानगर, बॉम्बे प्लॉट, इंदिरानगर, चंद्रपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से वीवो कंपनी का चोरी किया हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ।आगे की कार्रवाई अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।पूरी कार्रवाई निम्न अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई पुलिस अधीक्षक श्री मुमक्का सुदर्शन (चंद्रपुर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख,अपराध दस्ते प्रमुख रामनगर सपोनी देवाजी नरोटे।कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी उगले, पेट्रास सिदाम, शरद कुडे, सचिन गुरनुले, आनंद खरात, प्रशांत शेंद्रे, लालू यादव, जितेंद्र आकरे, मनीषा मोरे, हीरालाल गुप्ता, रविकुमार डेंगले, प्रफुल्ल पुप्पलवार, संदीप कामडी, पंकज थोम्ब्रे, बुल्टी साखरे आदि ने कार्यवाही की।


