Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsपहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा...', PM मोदी ने देश को...

पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा…’, PM मोदी ने देश को फिर दिलाया आतंक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा 14 आतंकी में से 6 आतंक का घर पुक डाला बाकी आतंक नहीं बचपागें

पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा…’, PM मोदी ने देश को फिर दिलाया आतंक के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा 14 आतंकी में से 6 आतंक का घर पुक डाला बाकी आतंक नहीं बचपागें 

रिपोर्टर:- नरसिंह बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया है, जहां उन्होंने पहलगाम टेरर अटैक का जिक्र करते हुए कहा, ‘पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है, ये उनकी कायरत दिखाता है. ऐसे वक्त में जब कश्मीर में शांति रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक वाइब्रन्सी थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में ि बढ़ोतरी हो रही थी. पर जम्मू-कश्मीर के दुश्न को, ये रास नहीं आया.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया. ये उनके कार्यक्रम का 121 वां एपिसोड है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में पहलगाम हमले पर चर्चा की और पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा, ‘पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है. मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलकर रहेगा.’
PM नरेंद्र मोदी ने मन की बात को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज जब मैं आपसे ‘मन की बात’ कर रहा हूं तो मन में गहरी पीड़ा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुःख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है. मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular