2 लोकल आतंकियों की हुई पहचान, 2 पाकिस्तानी टेररिस्ट भी पहलगाम हमले में शामिल… तीन संदिग्धों के स्केच जारी
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले तो लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. हमले में चा आतंकी के बारे में जानकारी मिली है. दो स्थानीय आतंकियों की पहचान हुई है. जबकि दो पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका सामने आई है.
पहलगाम हमले से देश में गम और गुस्सा है. सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में जंगल खंगाल रही हैं. इस बीच, खबर आई है कि हमले में दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे. इसके अलावा, दो स्थानीय आतंकी भी हमले में शामिल पाए गए हैं. चारों आतंकियों के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं. सुरक्षा एजेंसिया न तीन आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए हैं.
बेसरान में मंगलवार को आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हुई है. जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं. आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाया है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां एक्टिव हैं. ड्रोन से लेकर हेलिकॉप्टर चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हैं. जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक हाई अलर्ट है.