Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsहमारा फुलेस्ट सपोर्ट...', पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने अमित शाह...

हमारा फुलेस्ट सपोर्ट…’, पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने अमित शाह और उमर अब्दुल्ला से की बात रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 ‘हमारा फुलेस्ट सपोर्ट…’, पहलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने अमित शाह और उमर अब्दुल्ला से की बात

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है. राहुल गांधी ने कहा है कि हमारा फुलेस्ट सपोर्ट है.
 जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के कायराना हमले में मंगलवार को 26 लोगों की जान चली गई. गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी, गृह सचिव और गृह मंत्रालय के अधिकारियों और जम्मू कश्मीर के डीजीपी के साथ आपात बैठक की. गृह मंत्री शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई का दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं. वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी घटना की निंदा करते हुए सरकार को पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस आतंकी वारदात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से बात की है
 विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक कर्रा के साथ बातचीत हुई है.
उन्होंने यह भी कहा है कि ताजा हालात को लेकर अपडेट मिला. पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी इसी एक्स पोस्ट में यह भी लिखा है कि हमारा फुलेस्ट सपोर्ट है. वहीं, कांग्रेस अध्य खड़गे ने भी गृह मंत्री से फोन पर बात की

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular