Jagannath Temple:
जगन्नाथ मंदिर से ध्वज उड़ाकर ले गया बाज, दिव्य संकेत या चमत्कारी घटना
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
जगन्नाथ मंदिर की पताका (Flag) को एक पक्षी द्वार उड़ाकर ले जाने की घटना सामने आई है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना पीछे क्या कोई बड़ा संकेत छिपा है? जानते हैं.
पुरी के जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) में हाल ही में घटी एक अद्भुत घटना ने ना केवल भक्तों को चमत्कृत किया, बल्कि इसे एक दिव्य संकेत (Divine Sign) के रूप में भी देखा जा रहा है. बाज ने मंदिर के शिखर पर लगे ध्वज को अपने पंजों में पकड़ा और उसे उड़ाकर अपने साथ ले गया. क्या यह सिर्फ एक चमत्कारी घटना है, या यह किसी बड़े दिव्य परिवर्तन का संकेत है? आइए जानते हैं.
जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) के शिखर पर पतितपावन बाना (ध्वज) का विशेष धार्मिक महत्व है. माना जाता है कि यह ध्वज भगवान जगन्नाथ की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक है. ध्वज के हिलने या उल्टी दिशा में लहराने को एक आध्यात्मिक संकेत के रूप में देखा जाता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब ध्वज किसी असामान्य तरीके से हिलता है, तो यह भगवान के आशीर्वाद और आध्यात्मिक परिवर्तन के संकेत के रूप में माना जाता है. यह घटना एक बड़े बदलाव या दिव्य विजय का संकेत हो सकती है.
गरुड़ देवता भगवान की शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं!
गरुड़ देवता (Garuna), जिन्हें विष्णु का वाहन और पक्षियों का राजा माना जाता है, उनका धर्म (Hindu Dharam) में अत्यधिक द्वारा ध्वजा को उड़ाकर ले जाने ये घटना हइ, ता
सोशल मीडिया पर इसे विशेष रूप से भगवान की लीला और उनकी दिव्य शक्ति के रूप से जोड़कर देखा जा रहा है. धार्मिक ग्रंथों में, गरुड़ देवता को भगवान की शक्ति का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है, जो धर्म की रक्षा और सभी जीवों की सुरक्षा का कार्य करते हैं.