Tuesday, September 15, 2026
HomeBreaking newsपत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर अकोला में होगा राज्यस्तरीय चिंतन, 19...

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर अकोला में होगा राज्यस्तरीय चिंतन, 19 जुलाई को भव्य पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर अकोला में होगा राज्यस्तरीय चिंतन, 19 जुलाई को भव्य पत्रकार अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 

दिनांक:- १४ जुलाई २०२६

पूरी खबर:-पत्रकारों पर लगातार बढ़ रहे हमलों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर मंडरा रहे संकट तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक मंथन के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, मुंबई के तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई 2026 को अकोला में राज्यस्तरीय पत्रकार अधिवेशन, विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह एकदिवसीय कार्यक्रम होटल कृष्णा इम्पीरियल (नवीन बस स्टैंड के समीप), अकोला में प्रातः 10:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आयोजित होगा। इसमें महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से पत्रकार, संपादक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक हस्तियां भाग लेंगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र के श्रम मंत्री एवं अकोला जिले के पालकमंत्री आकाश फुंडकर के करकमलों से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष निलेश सोमानी करेंगे। इस अवसर पर न्यायपालिका, प्रशासन, राजनीति एवं समाज जीवन से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
दोपहर 12:00 बजे “पत्रकारों पर बढ़ते हमले, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अनुशासनात्मक कार्रवाई” विषय पर विशेष विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक निरंजन टकले, एबीपी माझा की कार्यकारी संपादक सरिता कौशिक, दैनिक देशोन्नति के प्रधान संपादक प्रकाश पोहरे, हल्ला विरोधी कृती समिति के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद वाकड़े, एएनएन न्यूज़ के संपादक निलेश धाडीकर, वंचित के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र पातोडे तथा सामाजिक प्रवक्ता निरंजन शिरसाट अपने विचार व्यक्त करेंगे।
दोपहर 3:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मुख्य आतिथ्य में राज्यस्तरीय पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता विदर्भ प्रदेशाध्यक्ष नयन मोंढे करेंगे। इस अवसर पर जीवन गौरव, दीपस्तंभ, उत्कृष्ट पत्रकारिता, जिजाऊ पत्रकारिता, स्वास्थ्य पत्रकारिता, युद्धवार्ता पत्रकारिता, तीसरा डोळा पत्रकारिता, विवेकवादी दर्पणकार बालशास्त्री जांभेकर स्मृति, आदर्श शिक्षक तथा कृषि सम्मान सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से राज्य के उत्कृष्ट पत्रकारों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेश, विभागीय एवं जिला पदाधिकारियों का विशेष सम्मान किया जाएगा, जबकि तालुका अध्यक्षों को संगठन की ओर से साहित्य सामग्री भी प्रदान की जाएगी।
आयोजकों ने राज्य के सभी पत्रकारों से इस अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पत्रकार एकता, पत्रकार सुरक्षा तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular