Friday, June 5, 2026
HomeBreaking newsधोपटाला कॉलोनी हत्याकांड: प्यार, धोखा और खून... 24 घंटे में खुल गया...

धोपटाला कॉलोनी हत्याकांड: प्यार, धोखा और खून… 24 घंटे में खुल गया सनसनीखेज कत्ल का राज

धोपटाला कॉलोनी हत्याकांड: प्यार, धोखा और खून… 24 घंटे में खुल गया सनसनीखेज कत्ल का राज

चंद्रपुर महाराष्ट्र 

रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत

दिनांक:- ३१ मई २०२६

पूरी खबर:-चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील की धोपटाला कॉलोनी में 29 मई की सुबह एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घर के मंदिर वाले कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी 35 वर्षीय शीतल रणधीर कुंभारे की लाश। आखिर किसने की यह बेरहम हत्या? और क्या था इस खून के पीछे का राज?
घटना से एक दिन पहले शीतल अपने मायके में 12 वर्षीय बेटी के साथ रह रही थीं। परिवार के अन्य सदस्य तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। रात सामान्य थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रात शीतल की जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी।
सुबह जब बेटी की नींद खुली तो मां कहीं दिखाई नहीं दी। पड़ोसियों को बुलाकर तलाश की गई तो घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। शीतल खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही राजुरा पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से शीतल का गला रेतकर हत्या की है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर कातिल कौन है?
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। सायबर सेल, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ी।
जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश व्यंकटी अट्टेटेला (35), निवासी रेपनपल्ली, जिला मंचेरियाल, तेलंगाना है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
तफ्तीश में सामने आया कि शीतल और राजेश की पहचान वर्षों पहले रिश्तेदारों के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शादी तक की बातें हुई थीं। लेकिन समय के साथ दोनों की शादी अलग-अलग जगह हो गई।
शादी के बाद भी दोनों के बीच सोशल मीडिया, मोबाइल और चैटिंग के जरिए संपर्क बना रहा। कुछ समय पहले शीतल ने राजेश का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। यही बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसके मन में गुस्सा भर गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी को यह जानकारी मिल गई थी कि शीतल मायके में हैं और घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए हैं। इसी का फायदा उठाकर वह तेलंगाना से धोपटाला पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार हथियार से शीतल का गला काट दिया।
हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार होकर वापस तेलंगाना चला गया। लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से उसका पीछा किया और मंचेरियाल जिले के रेपनपल्ली गांव से गिरफ्तार कर लिया।
महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर चंद्रपुर पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी सफलता हासिल की है।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि रिश्तों में पैदा हुआ गुस्सा और जुनून कभी-कभी इंसान को ऐसे अपराध की ओर धकेल देता है, जिसका अंजाम केवल बर्बादी होता है।
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की जांच जारी है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular