Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsभ्रष्टाचार की पाइपलाइन चालू, WCL की जमीन से होकर दुर्गापुर टंकी में...

भ्रष्टाचार की पाइपलाइन चालू, WCL की जमीन से होकर दुर्गापुर टंकी में बड़ा खेल

भ्रष्टाचार की पाइपलाइन चालू, WCL की जमीन से होकर दुर्गापुर टंकी में बड़ा खेल
रेत चोरी, टाईस्ल गड़बड़ और WCL की जमीन पर कब्जा—दुर्गापुर पानी टंकी मामला विस्फोटक
 
बिना WCL NOC दुर्गापुर में डाली गई पाइपलाइन, पानी की टंकी निर्माण में बड़ा घोटाला उजागर
 
चंद्रपुर महाराष्ट्र 
 
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत 
 
दिनांक:- २० दिसंबर २०२५
 
पूरी खबर:- चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी का कार्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। क्रांति सेना संगठन को 19 दिसंबर 2025 को प्राप्त शिकायत के आधार पर किए गए स्थल निरीक्षण में कई चौंकाने वाली और गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गापुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है तथा अंबोरा गांव से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाकर टंकी से जोड़ा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि दुर्गापुर के समीप ही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की भूमि उपलब्ध होने के बावजूद संबंधित ठेकेदार द्वारा बिना किसी वैध NOC के WCL की जमीन से होकर पाइपलाइन डाली गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही क्रांति सेना संगठन के संस्थापक अश्वजीत शहारे ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की मौके पर जांच की। जांच के दौरान यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि ठेकेदार के पास WCL की कोई वैधानिक अनुमति उपलब्ध नहीं है। पानी की टंकी का निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों को ताक पर रखकर बोगस तरीके से किया जा रहा है। निर्माण कार्य में लगाए गए टाईस्ल (टाय स्टील) तकनीकी मानकों और इंजीनियरिंग नियमों के अनुसार सही पद्धति से लगाए हुए नहीं पाए गए। वहीं कार्य में उपयोग की जा रही रेत भी बिना रॉयल्टी की प्रतीत हो रही है।
जब इस पूरे मामले को लेकर संबंधित ठेकेदार से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो उसने किसी भी सवाल का न तो स्पष्ट जवाब दिया और न ही कोई संतोषजनक जानकारी उपलब्ध कराई, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।
क्रांति सेना संगठन का कहना है कि यह पूरा प्रकरण सरकारी धन के खुलेआम दुरुपयोग, नियमों की अनदेखी और सुनियोजित भ्रष्टाचार की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करता है। यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो भविष्य में यह पानी की टंकी आम जनता की जान के लिए खतरा बन सकती है।
क्रांति सेना संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित ठेकेदार, जिम्मेदार अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
इस निरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भीमराव इंद्रराज बनसोड, न्यूज रिपोर्टर नर्सिंग बोलम, राहुल फुलेकर, अभय गजभिये सहित क्रांति सेना के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्रांति सेना संगठन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक अन्याय के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular