Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsहाई वोल्टेज लाइन ने ली मासूम की जान, बिजली विभाग की लापरवाही...

हाई वोल्टेज लाइन ने ली मासूम की जान, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

हाई वोल्टेज लाइन ने ली मासूम की जान, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

दुर्गापुर (चंद्रपुर)
भीम नगर वार्ड क्रमांक 04 में 24 नवंबर 2025 को हुई घटना को महज हादसा बताना सच से मुंह मोड़ने जैसा है। घरों के ठीक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के करंट से मासूम आबास अरविंद पटेल की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना बिजली वितरण व्यवस्था की गंभीर लापरवाही और असंवेदनशील रवैये को उजागर करती है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्रांतिसेना संगठन की ओर से 24 नवंबर को महा पारेषण कंपनी MSETCL चंद्रपुर के कार्यकारी अभियंता को निवेदन सौंपा गया। निवेदन में मृत बालक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने और भीम नगर क्षेत्र में घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को तुरंत हटाने या स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की गई थी। बावजूद इसके, इतने गंभीर मामले पर विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

प्रशासन की उदासीनता के विरोध में क्रांतिसेना संगठन ने बाद में स्मरणपत्र देकर एक बार फिर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि फिलहाल फंड उपलब्ध नहीं है, इसलिए हाई वोल्टेज लाइन को तुरंत हटाना संभव नहीं है। फंड मिलते ही कार्य शुरू करने और इसके लिए पालकमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखने का आश्वासन जरूर दिया गया।

क्रांतिसेना संगठन ने अधिकारियों के इस जवाब को रिकॉर्ड में लेते हुए सवाल खड़ा किया है कि फंड आने तक क्या नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर जीवन जिएं। आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही की कीमत मासूमों की जान से चुकाई जाती रहेगी।

संगठन ने साफ किया है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular