Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर पोंभूर्णा में रात की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप जुनगांव...

चंद्रपुर पोंभूर्णा में रात की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप जुनगांव रेत घाट पर एसडीओ की छापेमारी, पोकलैंड जब्त जिलेभर में अब भी जारी है अवैध रेत चोरी

चंद्रपुर पोंभूर्णा में रात की कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप
जुनगांव रेत घाट पर एसडीओ की छापेमारी, पोकलैंड जब्त
जिलेभर में अब भी जारी है अवैध रेत चोरी

चंद्रपुर पोंभूर्णा तालुका के जुनगांव रेत घाट पर गुरुवार देर रात अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. गोंडपिपरी की उप विभागीय अधिकारी लघिमा तिवारी के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में रेत निकालने में लगी बिना नंबर की पोकलैंड मशीन जब्त की गई. कार्रवाई की भनक लगते ही मशीन चालक और मौके पर मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि पैनगंगा नदी क्षेत्र में रात के समय खुलेआम अवैध रेत खनन किया जा रहा है. इन्हीं शिकायतों के आधार पर की गई इस अचानक कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. जब्त पोकलैंड के संबंध में संबंधित ठेकेदार और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

हालांकि प्रशासन की इस सख्ती के बावजूद जिले के कई हिस्सों में अवैध रेत चोरी अब भी जारी होने की शिकायतें सामने आ रही हैं. नदियों और रेत घाटों पर रात के अंधेरे में मशीनों के जरिए रेत निकासी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. जानकारों के मुताबिक हाल की कार्रवाइयों से राजस्व विभाग को लाखों रुपये का लाभ हुआ है, लेकिन अवैध रेत तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए जिलेभर में लगातार और कठोर कार्रवाई की जरूरत बताई जा रही है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular