Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsउदापुर में अवैध शराब के बड़े भंडार पर आबकारी विभाग का छापा...

उदापुर में अवैध शराब के बड़े भंडार पर आबकारी विभाग का छापा 5 लाख 16 हजार रुपये का माल जब्त

उदापुर में अवैध शराब के बड़े भंडार पर आबकारी विभाग का छापा
5 लाख 16 हजार रुपये का माल जब्त

चंद्रपुर, 29 नवंबर — नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के मद्देनज़र तथा जिल्हाधिकारी के आदेशानुसार 1 से 3 दिसंबर 2025 तक लागू दारूबंदी के दौरान आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय उपायुक्त राज्य उत्पादन शुल्क नागपुर विभाग के गणेश पाटील और अधीक्षक राज्य उत्पादन शुल्क चंद्रपुर नितीन धार्मिक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि मौजा उदापुर, तहसील ब्रह्मपुरी में रहने वाला ज्ञानेश्वर रामकृष्ण नाकतोडे अपने घर में अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब का भारी मात्रा में स्टॉक छिपाकर रखे हुए है। सूचना की पुष्टि होते ही शुक्रवार शाम भरारी पथक ने आरोपी के घर पर छापा मारा, जहां अवैध शराब का बड़ा भंडार बरामद हुआ।

छापेमारी के दौरान

  • 2 लीटर क्षमता की विदेशी शराब की 11 बोतलें
  • 180 मिली की विदेशी शराब की 1927 बोतलें
  • 90 मिली की विदेशी शराब की 225 बोतलें
  • 90 मिली की देशी शराब की 200 बोतलें

जप्त की गईं। जब्त माल की कुल कीमत 5 लाख 16 हजार 280 रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई दुय्यम निरीक्षक सोमेश्वर गव्हारे के नेतृत्व में जवान सुजीत चिकाटे, संजय कुमार हरिणखेडे और सुकेशनी कारेकार की टीम ने की। मामले की आगे की जांच दुय्यम निरीक्षक सोमेश्वर गव्हारे द्वारा की जा रही है।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular