Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsअंधविश्वास का खौफनाक अंत कानपुर देहात में युवक की तांत्रिक द्वारा हत्या

अंधविश्वास का खौफनाक अंत कानपुर देहात में युवक की तांत्रिक द्वारा हत्या

अंधविश्वास का खौफनाक अंत
कानपुर देहात में युवक की तांत्रिक द्वारा हत्या

कानपुर देहात में अंधविश्वास ने एक युवक की जान ले ली। एकतरफा प्यार में उलझे राजाबाबू नामक युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने की चाह में वशीकरण कराने के लिए एक तांत्रिक को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। बताया जाता है कि तंत्र क्रिया के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और तांत्रिक ने चाकू से गोदकर राजाबाबू की हत्या कर दी। शव को बाद में झाड़ियों में फेंक दिया गया।

घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस तांत्रिक की भूमिका की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह घटना समाज के लिए बड़ा संदेश है कि अंधविश्वास, तंत्र मंत्र और काला जादू समस्याओं का हल नहीं बल्कि गंभीर परिणामों की वजह बनते हैं। समाज में ऐसे कृत्यों को बढ़ावा देने वालों पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

पाठकों से सवाल है कि क्या अंधविश्वास और काला जादू फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी सज़ा अनिवार्य होनी चाहिए
अपनी राय कमेंट में साझा करे

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular