तंबाकू पर बढ़ेगा GST, सरकार आज पेश करेगी दो अहम विधेयक
नई दिल्ली
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही हैं. इन विधेयकों के पारित होने के बाद तंबाकू उत्पादों पर लगने वाला GST 28 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत तक हो सकता है.
सरकार का मानना है कि बढ़ा हुआ टैक्स न सिर्फ राजस्व बढ़ाएगा, बल्कि तंबाकू सेवन पर भी रोक लगाने में मददगार होगा. स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ इसे हेल्थ सिक्योरिटी के लिए बड़ा कदम बता रहे हैं.
वहीं, व्यापार जगत में इन प्रस्तावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. तंबाकू उद्योग से जुड़े कई संगठनों ने इतने अधिक टैक्स को लेकर चिंता जताई है.
सत्र के पहले दिन ही सरकार का यह कदम इस बात का संकेत माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सुरक्षा और राजस्व सुधार से जुड़े और भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं.


