Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या शादी समारोह में विवाद...

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या शादी समारोह में विवाद से शुरू हुआ मामला, 20 युवकों ने रास्ता रोककर हमला किया

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन रोहित धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या
शादी समारोह में विवाद से शुरू हुआ मामला, 20 युवकों ने रास्ता रोककर हमला किया

हरियाणा के रोहतक में दर्दनाक घटना सामने आई है। पावरलिफ्टिंग के सात बार के नेशनल विजेता रोहित धनखड़ की भिवानी में एक शादी समारोह के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रोहित इन दिनों रोहतक सेक्टर-4 स्थित जिमखाना क्लब में जिम ट्रेनर के रूप में कार्यरत था।

रोहित अपने दोस्त जतिन (बौंदकला निवासी) के साथ भिवानी के गांव रिवाड़ी खेड़ा में उसकी बहन की ननद की शादी में शगुन डालने गया था। उसी दौरान तिगड़ाना गांव से आई बारात के कुछ युवक समारोह में मौजूद लड़कियों के पास अभद्र भाषा और गलत हरकतें कर रहे थे।

रोहित ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो कहासुनी हो गई। युवक वहां से चले गए, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

शादी समारोह खत्म होने के बाद जब रोहित और जतिन गाड़ी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में फाटक बंद होने के कारण उनकी गाड़ी रुक गई। इसी मौके का फायदा उठाकर लगभग 20 आरोपी युवक हथियारों के साथ वहां पहुंच गए

रोहित और जतिन गाड़ी से उतरकर भागने लगे, लेकिन आरोपियों ने रोहित को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। उसके शरीर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं था जहां चोट के निशान न हों।

जतिन किसी तरह जान बचाकर भाग निकला और बाद में रोहित को अस्पताल पहुंचाया। उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया, लेकिन रातभर जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद रविवार सुबह लगभग 10 बजे रोहित की मौत हो गई।

रोहित के चाचा सतीश धनखड़ ने बताया कि रोहित के पिता की 2017 में मृत्यु हो गई थी, और भाभी ने सिलाई-कढ़ाई करके रोहित की परवरिश की। परिवार की मांग है कि सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और किसी को भी बख्शा न जाए।

#HaryanaNews #RohitDhanakhar #Bhiwani #Rohtak #CrimeNews #BreakingNews #ReadPublicNews

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular