चंद्रशेखर बावनकुळे की घुग्गुस में भव्य सभा, नगराध्यक्ष उम्मीदवार शारदा दुर्गम को भारी समर्थन
घुग्गुस शहर, जिला चंद्रपुर में शनिवार को भाजपा की ओर से विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस सभा में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री मा. चंद्रशेखर बावनकुळे ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए घुग्गुस नगरपरिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार सौ. शारदा दुर्गम और सभी 21 नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित इस सभा में बड़ा उत्साह देखने को मिला। चुनावी माहौल तेज होने के बीच भाजपा नेताओं ने सभा में विकास के मुद्दों को प्रमुखता से रखा और घुग्गुस के लिए पार्टी की योजनाओं को साझा किया।
मा. बावनकुळे ने संबोधन में कहा कि भाजपा नगरपरिषद को मजबूत प्रशासन, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से सौ. शारदा दुर्गम सहित सभी 21 उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
सभा में विधायक किशोर जोगेवाड़, भाजपा पदाधिकारी, नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद के सभी उम्मीदवार, विभिन्न प्रभागों की महिलाएं, युवक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभा को उत्साहपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।


