गूगल पर कॉलगर्ल नंबर खोजने गया युवक, साइबर ठगों का शिकार
बैंक अकाउंट से उड़ाए 2 लाख 30 हजार रुपये
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने गूगल पर कॉलगर्ल का नंबर खोजा, लेकिन वही खोज उसके लिए भारी पड़ गई। ऑनलाइन मिले फर्जी नंबर पर संपर्क करने के बाद साइबर ठगों ने युवक को अपने जाल में फंसाकर उसके बैंक अकाउंट से कुल 2 लाख 30 हजार 800 रुपये उड़ा लिए।
युवक ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। शिकायत के अनुसार ठगों ने सर्विस बुकिंग, रजिस्ट्रेशन शुल्क, वेरिफिकेशन चार्ज और अन्य बहानों से पैसे ट्रांसफर करवाए। बार-बार पेमेंट करने के बावजूद जब सर्विस नहीं मिली, तब युवक को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारीयों का कहना है कि गूगल सर्च पर मिलने वाले अनवेरिफाइड नंबरों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि अधिकांश ऐसे नंबर साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
इस घटना के बाद साइबर विशेषज्ञों ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की एडल्ट सर्विस, कॉलगर्ल सर्विस या कस्टमर केयर जैसी क्वेरी गूगल पर सर्च करने से पहले सतर्क रहें, क्योंकि ये ठगों के लिए सबसे आसान जाल बन चुका है।
#CallGirl #CyberFraud #Faridabad #Ballabhgarh #CyberCrime #BreakingNews #ReadPublicNews


