Sunday, June 7, 2026
HomeBreaking newsछत्रपति संभाजीनगर में बीयर से भरा ट्रक पलटा, मदद छोड़ बोतलें लूटने...

छत्रपति संभाजीनगर में बीयर से भरा ट्रक पलटा, मदद छोड़ बोतलें लूटने दौड़े लोग — वीडियो वायरल

छत्रपति संभाजीनगर में बीयर से भरा ट्रक पलटा, मदद छोड़ बोतलें लूटने दौड़े लोग — वीडियो वायरल

छत्रपति संभाजीनगर के वालुज क्षेत्र में रंजनगांव फाटा पर शुक्रवार को बीयर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौजूद लोगों ने घायल चालक की सहायता करने के बजाय सड़क पर बिखरी बीयर की बोतलें और पेटियां लूटना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग थैले और बोरी लेकर पहुंचे और ट्रक से गिरी हुई बोतलें उठाकर ले जाने लगे। मौके पर किसी ने चालक को प्राथमिक सहायता देने की कोशिश तक नहीं की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मानवता से बड़ी लोभ कैसे हो सकता है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और ट्रैफिक बहाल किया। इस घटना ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने की जगह लूटपाट करने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#Maharashtra #Accident #Beer #Viral #LatestNews

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular