Sunday, June 7, 2026
HomeBreaking newsSIR प्रक्रिया पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान वोट काटने का आरोप,...

SIR प्रक्रिया पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान वोट काटने का आरोप, जनता से तुरंत SIR कराने की अपील


SIR प्रक्रिया पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
वोट काटने का आरोप, जनता से तुरंत SIR कराने की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर SIR को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और असल उद्देश्य वोट कटवाना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि “आज वोट काटा जा रहा है, कल खेत-जमीन, मकान और राशन-जाति-आरक्षण से भी नाम काटा जाएगा।” उन्होंने जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति SIR को हल्के में न ले और तुरंत अपनी प्रक्रिया पूरी करे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, गलत जानकारी या असुविधा मिलने पर लोग सीधे पार्टी को सूचना दें।

एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने SIR को लोकतंत्र के साथ “धोखा” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जनता के खिलाफ एक बड़ी साजिश की तरह काम कर रहा है।

सपा नेताओं का कहना है कि SIR प्रक्रिया के कारण हजारों लोग परेशान हो रहे हैं और मतदाता सूची में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है। पार्टी का दावा है कि यदि स्थिति इसी तरह बनी रही तो इसके दुष्परिणाम आम जनता को झेलने पड़ेंगे।

सपा ने मांग की है कि SIR प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और निष्पक्ष बनाया जाए ताकि किसी भी मतदाता का अधिकार प्रभावित न हो।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular