ब्रजघाट में फर्जी अंतिम संस्कार का खुलासा, चिता में शव की जगह रखा गया पुतला – दो युवक गिरफ्तार, दो फरार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित ब्रजघाट पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिल्ली से आए चार युवकों ने अंतिम संस्कार के नाम पर चिता में असली शव की जगह पुतला रख दिया। स्थानीय लोगों को संदेह होने पर चिता को बुझवाकर जांच की गई, जिसके बाद पुतले का खुलासा हुआ।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने चार में से दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए।
पुलिस अब इस मामले को बीमा धोखाधड़ी (Insurance Fraud) या किसी व्यक्ति को मृत साबित करने की साजिश के एंगल से जांच रही है। इसके लिए संबंधित पुलिस टीमें दिल्ली और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटना न केवल धार्मिक स्थलों की मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर आपराधिक श्रेणी में आती है। पुलिस जल्द ही फरार युवकों को पकड़ने का दावा कर रही है।
मामले की जांच जारी है।


