Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsजयपुर में JDA का अनोखा नोटिस: भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण हटाने...

जयपुर में JDA का अनोखा नोटिस: भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण हटाने का आदेश, एक हफ्ते की डे‍डलाइन

जयपुर में JDA का अनोखा नोटिस: भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण हटाने का आदेश, एक हफ्ते की डे‍डलाइन

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्राधिकरण ने शहर के एक मंदिर में स्थापित भगवान शिव को ही अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया। यह नोटिस मंदिर परिसर में चस्पा किया गया, जिसमें “भगवान शिव” को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने और प्राधिकरण को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

नोटिस में यहां तक चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस असामान्य नोटिस के सामने आते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल होने लगा। लोगों ने JDA की इस कार्रवाई को हास्यास्पद और लापरवाही भरा बताया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नोटिस भेजने से पहले जमीनी हकीकत की जांच करनी चाहिए थी, जबकि प्राधिकरण की ओर से इसे “तकनीकी त्रुटि” बताया जा रहा है।

फिलहाल JDA अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि नोटिस कैसे और किस स्तर पर जारी हुआ।

मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular