Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsकमला पसंद पान मसाला मालिक के परिवार में दर्दनाक घटना—दीप्ति चौरसिया ने...

कमला पसंद पान मसाला मालिक के परिवार में दर्दनाक घटना—दीप्ति चौरसिया ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिले 

कमला पसंद पान मसाला मालिक के परिवार में दर्दनाक घटना—दीप्ति चौरसिया ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिले 

दिल्ली में प्रसिद्ध पान मसाला ब्रांड कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया के परिवार से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार शाम को कमल किशोर के पुत्र हरप्रीत चौरसिया की पत्नी दीप्ति चौरसिया (40) ने आत्महत्या कर ली। उनका शव दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित आवास में चुनरी के सहारे लटका हुआ पाया गया।

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय घर में अन्य परिजन मौजूद थे, जिन्होंने दीप्ति को कमरे में संदिग्ध स्थिति में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट की भाषा और उसमें लिखी बातों की बारीकी से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीप्ति पिछले कुछ समय से काफी तनाव में थीं, हालांकि तनाव का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी तरह का घरेलू विवाद या अन्य दबाव तो घटना के पीछे कारण नहीं है।

फोरेंसिक टीम ने कमरे से सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों पर और स्पष्टता मिलेगी।

घटना के बाद चौरसिया परिवार में मातम का माहौल है, जबकि उद्योग जगत में भी इस खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

#DeeptiChaurasia #Delhi #Kamalapasand #Rajshree #BreakingNews #ReadPublicNews

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular