NDA सरकार के गठन के बाद सरकारी आवासों में फेरबदल, राबड़ी देवी को मिला नया बंगला
बिहार में नई NDA सरकार बनने के बाद सरकारी आवासों को लेकर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का आदेश दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें अब 39 हार्डिंग पार्क आवास आवंटित किया है।
करीब 20 साल से अधिक समय से राबड़ी देवी और उनका परिवार 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में रह रहा था। नई सरकार के गठन के बाद आवास आवंटन प्रक्रिया तेज हुई है और इसी क्रम में पूर्व सीएम को नया बंगला उपलब्ध कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, विभाग की ओर से जारी निर्देशों के बाद अब स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
#RabriDevi #NitishKumar #BiharPolitics #NDAGovernment #PatnaNews #BiharNews #GovernmentBungalow #10CircularRoad #HardingPark #LaluPrasadFamily


