DGP के बयान पर गुरुग्राम के थार मालिक ने भेजा लीगल नोटिस, 15 दिन में माफी की मांग
हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह के हालिया बयान पर विवाद बढ़ गया है। कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी ने कहा था कि “थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं, थार कोई गाड़ी नहीं बल्कि एक स्टेटमेंट है।”
इस बयान के बाद गुरुग्राम के एक थार मालिक ने डीजीपी ओपी सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। थार मालिक का आरोप है कि इस बयान के चलते लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, उन्हें ताने दिए और मानसिक रूप से परेशान किया। आरोप के अनुसार, माहौल ऐसा बन गया कि उन्हें अपनी थार कार चलाना तक छोड़ना पड़ा।
नोटिस में मांग की गई है कि डीजीपी 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
मामले ने सोशल मीडिया पर भी विवाद को हवा दे दी है और थार मालिकों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है।


