Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsभारतीय सेना में हर साल होगा 1 लाख अग्निवीरों की भर्ती का...

भारतीय सेना में हर साल होगा 1 लाख अग्निवीरों की भर्ती का बड़ा फैसला

भारतीय सेना में हर साल होगा 1 लाख अग्निवीरों की भर्ती का बड़ा फैसला

भारतीय सेना ने युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया है कि अब हर साल लगभग 1 लाख नए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। 2022 में जहां करीब 40 हजार भर्ती हुई थी, वहीं अब यह संख्या ढाई गुना से अधिक बढ़ने जा रही है।

कोरोना महामारी के दौरान दो वर्षों तक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह रुकी रही थी, जिससे सेना में लगभग 1.8 लाख सैनिकों की कमी हो गई। आने वाले समय में पुराने सैनिकों की रिटायरमेंट से यह कमी और बढ़ने की आशंका थी। इसी स्थिति को देखते हुए सेना ने अब बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।

सेना के इस निर्णय से न केवल युवाओं को रोजगार और सेवा का बड़ा अवसर मिलेगा, बल्कि बलों की मानव संसाधन क्षमता भी मजबूत होगी। यह कदम देश की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular