Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking news राम मंदिर ध्वजारोहण पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की नाराजगी

 राम मंदिर ध्वजारोहण पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की नाराजगी

 राम मंदिर ध्वजारोहण पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की नाराजगी

अयोध्या राम मंदिर में हुए भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस ऐतिहासिक आयोजन में आमंत्रण तक नहीं भेजा गया

जगतगुरु का यह बयान सामने आते ही धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उनका कहना है कि राम मंदिर जैसे पवित्र और ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुक्तिधाम से जुड़े संतों, विद्वानों और परंपरागत गुरुओं को आमंत्रित न करना उचित नहीं है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि “मैंने राम कार्य में अपना जीवन लगा दिया, लेकिन इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुझे बुलाना तक जरूरी नहीं समझा गया।”

ध्वजारोहण कार्यक्रम देशभर की आस्था का केंद्र रहा, लेकिन आमंत्रण को लेकर उठे सवालों ने आयोजन से जुड़े व्यवस्थापकों पर भी कई प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

धार्मिक विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बड़े, राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में परंपरा, सम्मान और संत समाज की भूमिका को पूरा महत्व देना आवश्यक है।

Read Public News की टिप्पणी:
धार्मिक आयोजनों में समावेश, सम्मान और परंपरा का संतुलन बेहद जरूरी है। जगतगुरु जैसे संत के बयान ने यह संदेश दिया है कि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और संत समाज की सहभागिता पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular