Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsचलती ट्रेन में किन्नरों का शर्मनाक कांड — महिला से शर्मनाक हरकत,...

चलती ट्रेन में किन्नरों का शर्मनाक कांड — महिला से शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

 

 चलती ट्रेन में किन्नरों का शर्मनाक कांड — महिला से शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में किन्नरों के एक समूह ने महिला यात्री के साथ ऐसी हरकत की कि कोच में मौजूद सभी यात्री दंग रह गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में भीख मांगने के दौरान किन्नरों ने महिला से जबरदस्ती बदसलूकी की और विरोध करने पर अभद्र गाली-गलौज भी की। इसी दौरान किसी यात्री ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने बेहद डर के चलते विरोध भी नहीं किया और आसपास मौजूद यात्रियों ने भी माहौल बिगड़ने के डर से बीच-बचाव नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुस्सा बढ़ गया है।

घटना के वायरल होते ही यात्रियों ने रेलवे प्रशासन और RPF से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उज्जैन रेलवे स्टेशन प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यात्रियों ने कहा कि ट्रेनों में किन्नरों द्वारा जबरन पैसे मांगना, धमकाना और महिला यात्रियों से छेड़खानी जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular