Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsजनता महाविद्यालय के हॉस्टेल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिसर...

जनता महाविद्यालय के हॉस्टेल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिसर में सनसनी

जनता महाविद्यालय के हॉस्टेल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिसर में सनसनी

चंद्रपुर : शहर के जनता महाविद्यालय से संचालित Janata Career Launcher हॉस्टेल में एक छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्रों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र को हॉस्टेल के कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टेल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आत्महत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। हॉस्टेल के कुछ छात्रों ने बताया कि मृतक छात्र पिछले कुछ दिनों से तनाव में व अकेला रहता था। वहीं कुछ छात्रों ने पढ़ाई के दबाव और निजी कारणों की भी आशंका जताई है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन, नोट्स और कमरे में मिले अन्य सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस बारे में पुलिस ने अभी जानकारी साझा नहीं की है।

घटना के बाद छात्रों में नाराजगी देखी जा रही है। हॉस्टेल में काउंसलिंग सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। वहीं अभिभावकों ने भी हॉस्टेल प्रबंधन पर छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular