Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsSIR प्रक्रिया को लेकर बंगाल में सियासी टकराव, ममता बनर्जी ने चुनाव...

SIR प्रक्रिया को लेकर बंगाल में सियासी टकराव, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

 

SIR प्रक्रिया को लेकर बंगाल में सियासी टकराव, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर SIR प्रणाली को अव्यवस्थित, खतरनाक और बिना तैयारी के लागू किया गया कदम बताया है। ममता ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया ने “सिस्टम को पंगु बना दिया है” और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आयोग से इसे तत्काल रोकने की मांग की है।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि SIR के दौरान भारी भीड़, अव्यवस्था और दबाव के चलते कई लोगों की मौतें हुई हैं, लेकिन आयोग इन घटनाओं को लेकर संवेदनहीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन को भी लगातार अमानवीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं भाजपा ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि TMC सरकार कानूनी प्रक्रिया को रोकने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि SIR प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चल रही है, लेकिन TMC इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाने में जुटी है।

इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राज्यभर में SIR को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और राजनीतिक स्तर पर भी यह बड़ा विवाद बन चुका है।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular