Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsबांदा: संदिग्ध डोलची थाने ले गई पुलिस, खोला तो अंदर निकले ‘लड्डू...

बांदा: संदिग्ध डोलची थाने ले गई पुलिस, खोला तो अंदर निकले ‘लड्डू गोपाल’ — रात भर थाने में रहे भगवान

 

बांदा: संदिग्ध डोलची थाने ले गई पुलिस, खोला तो अंदर निकले ‘लड्डू गोपाल’ — रात भर थाने में रहे भगवान

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक अनोखी और रोचक घटना सामने आई है, जिसने पुलिसकर्मियों समेत पूरे शहर को हैरान भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में मिली एक प्लास्टिक की डोलची को जब पुलिस थाने लाईं, तो उसमें से भगवान लड्डू गोपाल की सुंदर-सजी हुई मूर्ति निकली।

घटना शनिवार की है। बांदा रेलवे स्टेशन के पूछताछ कक्ष के पास एक डोलची कई घंटों से पड़ी देख रेलकर्मियों को शक हुआ। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और डोलची को उठाकर थाने ले आई।

थाने में जब डोलची खोली गई तो पुलिसकर्मी भी चौंक गए—अंदर गर्म कपड़ों में सजे-धजे छोटे बाल गोपाल विराजमान थे। उन्हें देखकर पुलिसकर्मियों का भावुक होना स्वाभाविक था। संदिग्ध समझकर लाई गई डोलची में भगवान मिलने के बाद पुलिस ने मूर्ति को सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रख दिया।

अगले दिन एक महिला थाने पहुंचीं और बताया कि ट्रेन से सफर के दौरान जल्दबाजी में वे अपनी डोलची रेलवे स्टेशन पर भूल गई थीं। घर पहुंचने पर उन्हें इसकी याद आई और वे तुरंत खोज में स्टेशन व फिर थाने पहुंचीं। महिला ने बताया कि डोलची में उनके प्रिय लड्डू गोपाल थे, जिन्हें वह हमेशा अपने साथ रखती हैं।

पुलिस ने उन्हें पहचान की पुष्टि के बाद मूर्ति सौंप दी।

यह घटना जहां सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दिखाती है, वहीं भावनात्मक मोड़ भी देती है—कि संदिग्ध डोलची समझकर उठाई गई वस्तु में भगवान खुद विराजमान मिले।

(Read Public News Bharat)

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular