सऊदी बस हादसे के पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता, तेलंगाना सरकार भेजेगी उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
हैदराबाद। सऊदी अरब में उमराह तीर्थयात्रियों से भरी बस के भीषण हादसे के बाद तेलंगाना सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार ने घोषणा की है कि इस दुर्घटना में मारे गए 42 मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाएगी।
तेलंगाना सरकार ने साथ ही यह भी निर्णय लिया है कि मंत्री अज़हरुद्दीन के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब भेजा जाएगा, जो वहां की स्थिति का जायज़ा लेगा, पीड़ित परिवारों की मदद सुनिश्चित करेगा तथा स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित करेगा।
सरकार ने हादसे को अत्यंत दुखद करार देते हुए कहा है कि पीड़ितों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय से भी समन्वय कर शवों की स्वदेश वापसी और घायलों के उपचार की प्रक्रिया पर तेजी से काम किया जाएगा


