Saturday, June 6, 2026
HomeBreaking newsराजस्थान के चूरू में छात्र से कथित मारपीट, गंभीर हालत में जयपुर...

राजस्थान के चूरू में छात्र से कथित मारपीट, गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती

 राजस्थान के चूरू में छात्र से कथित मारपीट, गंभीर हालत में जयपुर में भर्ती

राजस्थान के चूरू जिले के कातर छोटी गांव स्थित एक निजी विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र विवेक सोनी के साथ स्कूल में कथित तौर पर शारीरिक दंड एवं मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जयपुर में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर उपचाराधीन बताया जा रहा है।

छात्र की माता राधा देवी सोनी ने मामले को लेकर सांडवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें विद्यालय संचालक और एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चिकित्सकीय जांच में छात्र के अंदरूनी चोटों की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है, तथा शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि
• मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच हो
• दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाए
• परिवार को आर्थिक व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए
• स्कूलों में कठोर सुरक्षा एवं निगरानी नीति लागू की जाए


Read Public News Desk
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि — स्कूल शिक्षा, अनुशासन और मानवता का संतुलन आवश्यक

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular