हरियाणा के पलवल में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ी, सड़क पर ही आराम करने पड़े — डॉक्टरों ने दो दिन आराम की दी सलाह
हरियाणा। पलवल जिले के खटेला सराय गांव में प्रवचन के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक शास्त्री जी को तेज बुखार हो गया था, जिसकी वजह से वे कुछ देर के लिए सड़क पर ही लेटकर आराम करने लगे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि धीरेंद्र शास्त्री को लगभग 100 डिग्री बुखार है और उन्हें दो दिन पूर्ण विश्राम की सलाह दी गई है। हालांकि, अपनी व्यस्त यात्रा और भक्तों से किए वादों के चलते उन्होंने दवाई लेने के बाद फिर से यात्रा शुरू कर दी।
घटना के बाद उनके हजारों भक्तों में चिंता की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। आयोजन समिति ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और उनके कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि भीड़ के बीच कोई अव्यवस्था न हो।


