Tuesday, September 15, 2026
HomeBreaking newsछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हादसा पैसेंजर चढ़ी मालगाड़ी के ऊपर 6 की...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हादसा पैसेंजर चढ़ी मालगाड़ी के ऊपर 6 की मौत कई लोग घायल रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपप्लिकन्युज.इन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हादसा पैसेंजर चढ़ी मालगाड़ी के ऊपर 6 की मौत कई लोग घायल

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपप्लिकन्युज.इन

दिनांक / 4 नवंबर शाम करीब 4 बजे
यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ. इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. टक्कर के कारण ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे रूट पर परिचालन ठप हो गया.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम को एक रेल हादसा हो गया, जब एक मेमू पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया. यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस टक्कर में 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं. टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक कोच मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि लोग ट्रेन में फंसे थे, जिन्हें गैस कटर मशीन लगाकर बाहर निकाला गया.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
सिग्नल तोड़ने से हुआ हादसा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह MEMU ट्रेन का सिग्नल पार करना (ओवरशूट) बताया जा रहा है. बताया गया है कि ट्रेन ने निर्धारित सिग्नल तोड़ दिया और सामने खड़ी एक मालगाड़ी के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि MEMU ट्रेन का एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि MEMU लोकल ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट किया, जिसके कारण वह खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई.

रेलवे ने पीड़ित यात्रियों के लिए घोषित किया मुआवजा

बिलासपुर रेल हादसे के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के लिए एक्स-ग्रेशिया (सांत्वना राशि) मुआवजे की घोषणा की है. रेलवे प्रशासन ने बताया कि म गंभीर रूप से घायल और मामूली रूप से घायल यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों में आर्थिक सहायता दी जाएंगी

मृत यात्रियों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख की राशि प्रदान की

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular