Wednesday, April 15, 2026
HomeArchitectureविमेंस वर्ल्ड कप जीत गई बेटियां ! साउथ अफ्रीका को हराकर टीम...

विमेंस वर्ल्ड कप जीत गई बेटियां ! साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया बनी विश्व चैम्पियन रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज.इन

विमेंस वर्ल्ड कप जीत गई बेटियां ! साउथ अफ्रीका को हराकर टीम इंडिया बनी विश्व चैम्पियन

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज.इन

दिनांक/3 नवम्बर

India vs South Africa, Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब पहली बार भारत ने अपने नाम किया है. फाइनल में हरमन ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से शिकस्त दी है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार ये खिताब भारतीय बेटियों ने अपने नाम किया है. 52 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरी बार भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश किया था. और आखिरकार इस बार हरमन ब्रिगेड ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली.
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 299 रनों का लक्ष्य रखा था. शेफाली और दीप्ति ने फिफ्टी जड़ी थी. लेकिन इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 246 पर सिमट गई. भारत ने 52 रनों से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया. दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके.
दिया, जब बॉश बिना खाता खोले आउट हो गई. 18 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार पहुंचा. लेकिन 21 वें ओवर में शेफाली ने बड़ी साझेदारी तोड़ी और लुस को चलता किया. लुस के बल्ले से 25 रन आए. 23वें ओवर में शेफाली ने फिर कमाल किया और मारिजाने कैप को चलता किया. कैप के बल्ले से केवल 4 रन आए
35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा. लेकिन 40वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा जब कप्तान हरमनप्रीत 20 रन बनाकर आउट हो गई. 44वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब अमनजोत कौर का विकेट गिरा. कौर ने 12 रन बनाए. लेकिन इसके बाद दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी की. दीप्ति ने फिफ्टी भी लगाई. लेकिन 49वें ओवर में ऋचा घोष का विकेट गिरा. घोष ने 24 रन बनाए. भारत ने साउथ अफ्रीका के सामेन 299 रनों का लक्ष्य रखा. दीप्ति ने 58 रन बनाए.

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा,

स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular