Friday, June 5, 2026
HomeArchitectureनहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, किडनी की बीमारी से लड़ रहे...

नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, किडनी की बीमारी से लड़ रहे थे जंग, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज.इन

नहीं रहे मशहूर एक्टर सतीश शाह, किडनी की बीमारी से लड़ रहे थे जंग, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज.इन

दिनांक/ 26 अक्टूबर

बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. उन्हें अपने फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के लिए जाना जाता है. शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं न’ में भी सतीश ने अहम रोल निभाया था बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर ने बातचीत में एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है. सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है.
बॉलीवुड का जाना माना नाम थे सतीश शाह

सतीस शाह ने 74 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबर ही रहा था कि सतीश के अचानक जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें घर-घर में फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रोल ने बनाया था. इस कॉमेडी शो में सतीश शाह कमाल था. आज भी इंस्टाग्राम पर शो से उनके क्लिप्स वायरल होते हैं.
सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था. उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी. 1972 में सतीश की शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी. कोरोना काल में उन्होंने वही कोविड का सामना किया था. सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म से की थी. उनकी पहली पिक्चर ‘भगवान परशुराम’ थी. इसके बाद ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में वो नजर आए.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular