मशहूर अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन, थोड़ी देर पहले ही दी थी दिवाली की शुभकामना
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज. इन
दिनांक/ 22 अक्टूबर
भारतीय सिनेमा का वह प्यारा चेहरा, जिसने अपनी कॉमिक टाइमिंग और अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाई, वो अब हम सबके बीच नहीं रहा.
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. यह जानकारी उनके भतीजे अशोक असरानी ने दी. एक वक्त था जब वो कॉमेडी रोल का दूसरा नाम बन गए थे. असरानी का कॉमेडी रोल में अमूल्य योगदान रहा है. वो मूल रूप से जयपुर के रहने वाले थे. असरानी सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से पढ़े थे. हालांकि करीब 3 बजे के आस-पास असरानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली की शुभकानाएं दी गई थी
गोवर्धन असरानी के PA, बाबूभाई ने इंडिया टुडे को बताया, “असरानी साहब को चार दिन पहले जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने हमें बताया कि उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था और आज, 20 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3.30 बजे