चंद्रपुर शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टे, माउजर गन और जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिडपब्लिकन्यूज. इन
चंद्रपुर, दिनांक 21 अक्टूबर 2025
चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन की डी.बी. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो देशी कट्टे, दो माउजर गन, 35 जिंदा कारतूस, चार लोहे के खंजर और अन्य सामग्री सहित कुल ₹17,45,000 रुपये का माल जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 को चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के डी.बी. पथक के अधिकारी पेट्रोलिंग पर थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि चंद्रपुर शहर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आरोपी छोटू सूर्यवंशी (रा. बल्लारपुर) अपने साथियों के साथ एक काले रंग की डस्टर कार से दादामिया ट्रान्सपोर्ट गेराज, गंजवार्ड के पास आने वाला है और उसके पास देशी कट्टा है।
इस सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने दो पंचों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके पर कुछ लोग काली डस्टर कार के पास खड़े थे, जबकि दो लोग कार में बैठे थे। पुलिस ने अचानक घेराबंदी की तो चार आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन चार लोगों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।
गाड़ी की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पास एक थैली में दो देशी कट्टे, दो माउजर गन, 35 जिंदा कारतूस और चार लोहे के खंजर बरामद किए गए। इस प्रकार कुल ₹17.45 लाख मूल्य का माल जब्त किया गया।
इस मामले में चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 758/2025 के तहत धारा 310(4) भा.दं.सं. तथा भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 4, 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक श्री. निशिकांत रामटेके कर रहे हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री. सुदर्शन मुमक्का, अप्पर पुलिस अधीक्षक श्री. ईश्वर काटकडे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री. प्रमोद चौघुले और पुलिस निरीक्षक श्री. निशिकांत रामटेके के मार्गदर्शन में की गई।
इस अभियान में डी.बी. पथक के अधिकारी एवं कर्मचारी —
सपोनी राजेंद्र सोनवणे, पोउपनि दत्तात्रय कोलटे, विलास निकोडे, लक्ष्मण रामटेक, संजय धोटे, इमरान शेख, सचिन बोरकर, निकेश ढेंगे, जावेद सिद्दीकी, भावना रामटेके, कपुरचंद खरवार, रूपेश पराते, निलेश ढोक, योगेश पिदुरकर, विक्रम मेश्राम, प्रफुल भैसारे, मपोअ दीपिका झिंगरे और सारिका गौरकार शामिल थे।
— चंद्रपुर पुलिस द्वारा संचालित यह कार्रवाई अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।