Saturday, June 13, 2026
HomeBreaking newsअभिषेक शर्मा भारत के टीम मे चमक उठे सुर्यकुमार यादव के कप्तानी...

अभिषेक शर्मा भारत के टीम मे चमक उठे सुर्यकुमार यादव के कप्तानी में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचे  रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

अभिषेक शर्मा भारत के टीम मे चमक उठे सुर्यकुमार यादव के कप्तानी में बांग्लादेश को शीकजिस्त कर फाइनल में पहुंचे 

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

इस मैच के बाद भारत और बांग्लादेश के एक-एक मैच बचे हैं. भारत का अगला मैच श्रीलंका से है तो बांग्लादेश को गुरुवार को ही पाकिस्तान से भिड़ना है. यानी अब फाइनल में दूसरी टीम कौन होगी इसको लेकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले पर सभी की नजर होगी. लेकिन भारत फाइनल में पहुंच चुका है और श्रीलंका की टीम बाहर हो गई है.ऐसी रही बांग्लादेश की पारी

169 रनों के जवाब में उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश को पहला झटका दिया, जब उन्होंने तंजीद को आउट किया. लेकिन इसके बाद सैफ और परवेज के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन कुलदीप यादव ने अपने पहले ही ओवर में इस साझेदारी को तोड़ा और परवेज को पवेलियन भेजा. इसके बाद 10वें ओवर में अक्षर ने तौहीद को चलता किया. इसके बाद वरुण और कुलदीप का कहर देखने को मिला और बांग्लादेश के बैक-टु-बैक विकेट गिरे. बांग्लादेश की टीम 127 रनों पर ही सिमट गई. कुलदीप को 3 तो बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 सफलता मिली.

अभिषेक शर्मा ने अपने मेंटर युवराज सिंह को छोड़ा पीछे, तूफानी फिफ्टी लगाकर T20 में किया कमाल

भारत-बांग्लादेश महामुकाबला: फाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया

फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतना जरूरी, देखें ‘विशेष’

बांग्लादेश के कप्तान ही प्लेइंग 11 से OUT, जानें भारत के खिलाफ ऐसा क्यों हुआ

बांग्लादेश को भारत संग मैच से पहले तगड़ा झटका, ये स्टार ख‍िलाड़ी इंजर्ड

बांग्लादेश का विकेट पतनः 4-1 (तंजीद हसन तमीम, 1.2), 46-2 (परवेज हुसैन इमोन, 6.2), 65-3 (तौहीद हृदोय, 9.4), 74-4 (शमीम हुसैन, 10.4), 87-5 (जकर अली, 12.3), 109-6 (मोहम्मद सैफुद्दीन, 15.2), 112-7 (रिशद हुसैन, 16.1), 112-8 (तंजीम हसन साकिब, 16.2), 116-9 (सैफ हसन, 17.2), 127-10 (मुस्तफिजुर रहमान, 19.3)

ऐसे रही भारत की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में गिल-अभिषेक ने केवल 3 रन जोड़े. इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शिकंजा बनाना शुरू. अभिषेक थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करते दिखे. लेकिन चौथे ओवर में गिल ने छक्के-चौके लगाने शुरू किए. अभिषेक भी रंग में दिखे. 5 ओवर में भारत का स्कोर 55-0 था. लेकिन 7वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा जब गिल 29 रन बनाकर रिशाद का शिकार बने. वहीं, दूसरी छोर पर खड़े अभिषेक ने 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई. लेकिन 9वें ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा जब शिवम दुबे 2 रन बनाकर सस्ते में निपट गए. 12वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा जब अभिषेक शर्मा 37 गेंद में 75 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद इसी ओवर में सूर्यकुमार यादव भी अपना विकेट गंवा बैठे. फिर तिलक वर्मा भी सस्ते में निपट गए. तिलक के बल्ले से 5 रन ही आए. लेकिन हार्दिक और अक्षर के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों ने भारत का स्कोर 168 तक पहुंचाया.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular