Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी प्रकरण का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार,...

चंद्रपुर शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी प्रकरण का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 57 हजार का माल बरामद रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

चंद्रपुर शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी प्रकरण का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 57 हजार का माल बरामद

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

दिनांक:- 29 अगस्त 2025
चंद्रपुर शहर के भिवापुर वार्ड निवासी महेश गौतम काले (36 वर्ष) की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक MH-34/Y-5214) 20 अगस्त की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। फिर्यादी की शिकायत पर शहर पुलिस थाने में अपराध क्र. 604/25 भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर चोरी में शामिल आरोपी सुमीत अमराजवार (28), तनवीर बेग (25), सत्तार खान (32) और जाकीर शेख (31) को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ग्राइंडर कटर मशीन से टुकड़े करने की बात स्वीकार की। टुकड़ों का कुछ हिस्सा खुद पास रखकर कुछ दूसरों को दे दिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों से कुल 57 हजार रुपये का माल जब्त किया, जिसमें चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर के टूटे हुए हिस्से (किंमत 15,000 रु.), एक अन्य डीलक्स कंपनी की टूटी मोटरसाइकिल (किंमत 40,000 रु.) और एक ग्राइंडर कटर मशीन (किंमत 2,000 रु.) शामिल हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे और उपविभागीय अधिकारी श्री सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निशीकांत रामटेके के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलते, विलास निकोडे और डीबी पथक की टीम – भावना रामटेके, सचिन बोरकर, संजय धोटे, लक्ष्मण रामटेके, निकेश ढेंगे, जावेद सिद्दीकी, कपुरचंद खरवार, रूपेश पराते, विक्रम मेश्राम, योगेश पिदुरकर, निलेश ढोक, सारिका गौरकार और दीपिका झिंगरे – शामिल रही।
मामले की आगे की जांच कपुरचंद खरवार द्वारा की जा रही है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular