Saturday, September 19, 2026
HomeBreaking newsफिट इंडिया साइक्लोथॉन 2025 : पुलिस विभाग की पहल, फिटनेस और नशामुक्त...

फिट इंडिया साइक्लोथॉन 2025 : पुलिस विभाग की पहल, फिटनेस और नशामुक्त समाज का दिया संदेश रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

फिट इंडिया साइक्लोथॉन 2025 : पुलिस विभाग की पहल, फिटनेस और नशामुक्त समाज का दिया संदेश

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

दिनांक:- 27 अगस्त 2025
चंद्रपुर : जिला पुलिस दल और जिला परिषद चंद्रपुर के संयुक्त आयोजन में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 2025 का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। “आधा घंटा रोज, फिटनेस का डोज” और “Say No to Drug Dose” जैसे प्रभावशाली संदेशों के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर विशाल साइकिल रैली निकाली गई।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान, स्कूली विद्यार्थी, महाविद्यालयीन युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने एक सुर में नशे से दूर रहने और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
जिला पुलिस दल ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल व्यक्ति की सेहत बिगाड़ता है बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को चाहिए कि वे खेलकूद, व्यायाम और साइक्लिंग जैसी सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपने जीवन को स्वस्थ और सक्रिय बनाएं।
इस आयोजन से नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी और व्यसनमुक्त समाज की दिशा में प्रभावी संदेश प्रसारित हुआ। फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का यह अनोखा संगम चंद्रपुर में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular