Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsउत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले मडावरा थाना खड़े-खड़े मौत ! पेट्रोल पंप...

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले मडावरा थाना खड़े-खड़े मौत ! पेट्रोल पंप पर बाइक से उतरते ही गिर पड़ा शख्स, घटना कैमरे में कैद रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले मडावरा थाना खड़े-खड़े मौत ! पेट्रोल पंप पर बाइक से उतरते ही गिर पड़ा शख्स, घटना कैमरे में कैद

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

दिनांक:- 25 अगस्त 2025
जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र में पेट्रोल भरवाने आए युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. मोटरसाइकिल से उतरते ही युवक गिर पड़ा. देखें वायरल वीडियो.
बताया जा रहा है कि व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. चंद मिनटों में उसकी सांसें थम गईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना
इस हादसे की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अचानक हुई इस घटना से सभी सदमे में हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना इस बात का संकेत है कि दिल से जुड़ी बीमारियां कितनी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं.
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि कई बार शरीर हल्के-फुल्के संकेत पहले ही देता है, लेकिन लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. थकान, सीने में दर्द, चक्कर आना और पसीना
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular