अजित पवार के जन्मदिन पर आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 500 लोगों ने लिया लाभ
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय अजितदादा पवार के जन्मदिवस के अवसर पर ‘जनविश्वास सप्ताह’ के तहत एक मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर व चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह शिविर रविवार, 3 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इंडस्ट्रियल एरिया, प्रभाग क्रमांक 6, रैयतवारी कॉलरी, बीएमटी चौक, चंद्रपुर में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के 400 से 500 नागरिकों ने आंखों की जांच करवाई और आवश्यकता अनुसार चश्मे प्राप्त किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला अध्यक्ष राजीव भाऊ कक्कड़, ग्रामीण जिला अध्यक्ष नितिन भाऊ भटारकर, विधानसभा अध्यक्ष सुनील भाऊ काले उपस्थित थे। इनके साथ वरिष्ठ नेता व शहर महासचिव मनोज भाऊ कच्छेला, शहर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भाऊ करंगल, महिला शहर अध्यक्ष चारुशीला ताई बरसगड़े भी विशेष रूप से मौजूद थीं।
शिविर में महिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांगी ताई विश्वास, राष्ट्रवादी युवती कांग्रेस शहर अध्यक्ष ऋतु पाटिल, युवा शहर अध्यक्ष अभिनव देशपांडे, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष नौशाद भाऊ सिद्दीकी, शहर महासचिव संभाजी भाऊ खेवले, महिला विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला ताई बावने, महिला नेता नजमा शेख, युवा विधानसभा अध्यक्ष आकाश निरतवार, युवा महासचिव राहुल वाघ, श्रमिक शहर अध्यक्ष निसार शेख सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके अलावा अनवर अली मुन्ना शाह, रिजवानुल हसन, हैदर अली, रहीस अहमद, अनीस अहमद, सगीर भाई, राहुल रेवल्लीवार, अवेश सिद्दीकी, शहंशाह शेख, मेराज खान, विपिल लामाने, मनोज सोनी, नेहा रामगिरी, दीवानी शेंडे, योगिता मंडल, लीला भोस, अविना दासर, अश्विनी येरगुला, जया रेवल्लीवार, स्वाति मेश्राम, किशन बोरकुटे, तपन रॉय, राजू बोडे, श्रीनिवास असोदा, कुमार आर्किल, उदय अदूर, प्रभु शेट्टी, सागर जिलाला, अमर निषाद, नितिन शाह, अविनाश आम्टे, मयूर नागरकर, आशीष रेड्डी समेत रैयतवारी वार्ड के अनेक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।